देहरादून
खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने बड़ा फैसला लिया है।
DM ने 18 अगस्त मंगलवार को देहरादून जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बाद यह आदेश जारी किया गया है।
छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश में निजी और सरकारी सभी स्कूल शामिल हैं।
अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को घर पर ही रखें।
