देहरादून के डालनवाला में महिला की मौत की गुत्थी को दून पुलिस ने सुलझा लिया है। इसके साथ ही महज 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने हत्यारोपी विनीत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से मृतका रेखा बंसल का लूट गया पीली धातु का कड़ा, मोबाइल फोन बरामद किया गया। आपको बता दें कि बीती तीन सितंबर देर शाम डालनवाला इन्दर रोड में एक घर में रेखा बंसल की मौत की सूचना पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच करनी शुरू करी। एसएसपी देहरादून ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए हत्यारोपी विनीत कुमार को जोगीवाला रिंग रोड त्रिलोक गेस्ट हाउस से पकड़ा गया है। जिससे पूछताछ में पता चला कि वह करीब 10, 15 वर्षों से बंसल परिवार से जुड़ा हुआ था और कई वर्षों से दिनेश बंसल के बुक शॉप में हेल्पर का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसके कुछ महीने से पैसे नहीं मिलने के चलते वह घर में पहुंचा और इसी दौरान रेखा बंसल पर आवेश में आकर कड़े से प्रहार कर व मुंह नाक बंद कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
