उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की आज चौथी बरसी है, लेकिन 4 बरस बाद भी लोगों में वीआईपी के नाम को लेकर आक्रोश बना हुआ है। इसी को लेकर राजधानी देहरादून में भी अंकिता भंडारी के न्याय और वीआईपी के खुलासे, सीबीआई जांच के नतीजे को लेकर गांधी पार्क में बड़ी संख्या में महिलाएं, आंदोलनकारी जुटे। जिन्होंने अंकिता भंडारी के न्याय वीआईपी के खुलासे और सीबीआई जांच के नतीजे की मांग के साथ अपना आक्रोश भी जताया। यह आक्रोश रैली गांधी पार्क में एकत्रित होकर घंटाघर, फिर घंटाघर से एस्ले हॉल चौक और एस्ले हॉल चौक से गांधी पार्क पहुंची।
