दिल्ली में कल 10 अक्टूबर को सीजेपी के होने जा रहा प्रदर्शन का असर देहरादून में रेल यात्रा पर भी पड़ रहा है। कल सुबह 5:00 बजे देहरादून से दिल्ली को जाने वाली जनशताब्दी रेल को रद्द किया गया है, जबकि दिल्ली से देहरादून को रात 9.10 pm पर आने वाली जनशताब्दी भी रद्द की गई है। हालांकि रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन के रद्द होने का कारण स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि रेल मार्ग से सीजेपी के प्रोटेस्ट में आने वाले जेन जी को प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए ऐसा किया गया है।
