कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस की न्याय यात्रा को अराजकता का नाम दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी से लेकर पूरी कांग्रेस देश में अराजकता का माहौल बना रही है और यह निराधार आरोप लोकतांत्रिक संस्थाओं पर मढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने दीपावली के त्योहारी सीजन के दौरान व्यापारियों के प्रभावित होने का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे समय में कांग्रेस बेवजह बाधा पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान के दौरान सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंडी घुसपैठिये वाले बयान पर भी गठबंधन दल कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर वह उसके गठबंधन दल के बयान से सहमत है या नहीं।
