Oplus_131072
उत्तराखंड, चमोली
उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई। थराली बाजार में कहीं फीट तक मलवा आ गया, जो कारों, दुकानों, मकान और कार्यालय में घुस गया। आनन फानन में लोगों ने बाहर निकलकर जान बचाई। हालांकि पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ पहुंची है। लेकिन थराली ग्वालदम और थराली सागवाड़ा मार्ग बंद हो गया है। एहतियातन तौर पर जिला प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों के स्कूलों को शनिवार के लिए बंद रखा है। पूरी घटना में एक युवती और एक व्यक्ति के मलवे में दबने की सूचना आई है।
