oplus_2
उत्तराखंड : यूके ट्रिपल एससी द्वारा राज्य में विभिन्न स्नातक स्तरीय पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। जहां परीक्षा को लेकर पुलिस और आयोग सुरक्षा के तमाम दावे करते हुए नजर आए। वहीं बेरोजगार संघ ने इस परीक्षा पर बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया। बेरोजगार संघ ने कुछ पेपर के माध्यम से दावा किया कि परीक्षा पूरी होने से पहले ही पेपर बाहर आ गए। प्रतियोगी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे बेरोजगार संघ से कल 22 सितंबर को 11 बजे विशाल रैली के लिए प्रदेश के युवाओं का आह्वान भी किया है।
राम कंडवाल, अध्यक्ष बेरोजगार संघ
सुरेश सिंह, उपाध्यक्ष बेरोजगार संघ
