Oplus_131072
आज भाजपा मुख्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के विपक्ष को किए गए आग्रह को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी दलों से आग्रह किया था कि महिला आरक्षण बिल का समर्थन करें, लेकिन विपक्षी दलों ने महिलाओं को मिलने वाले 33% आरक्षण को रोका। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के परिवारवाद को लेकर भी कहा कि विपक्ष में वर्षों तक एक ही परिवार का शासन रहा और यदि शीर्ष में बदलाव भी हुआ तब भी परोक्ष रूप से एक ही परिवार ने पार्टी को नियंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने शाह बानो प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पलटने को लेकर भी विपक्ष को आड़े हाथ लिया और कहा कि विपक्ष ने तीन तलाक हटाने में भी बड़ी बाधा खड़ी करी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हर लोक हित विधेयक का विपक्ष ने हमेशा से ही विरोध किया है। विपक्ष के परिसीमन पर संदेह को लेकर भी मुख्यमंत्री धामी ने पीएम के वक्तव्य को दोहराया और कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद यह स्पष्ट किया कि परिसीमन से दक्षिण उत्तर भारत के राज्यों में कोई भी भेदभाव नहीं होगा। सीएम धामी ने देश की आधी आबादी के साथ विपक्ष के रवैये को अन्यायपूर्ण भी बताया और कहा कि कांग्रेस की नीति भले ही लटकाओ, भटकाओ, अटकाओ को रही है,,,, लेकिन महिलाओं के अधिकारों को लेकर भाजपा पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसको लेकर आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।
