Oplus_131072
संसद के विशेष सत्र में परिसीमन व महिला आरक्षण से जुड़े अधिनियम विधेयक के पास न होने के बाद विभिन्न राज्यों समेत उत्तराखंड में लगातार सत्ताधारी दल भाजपा कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतर रही है। इसी कड़ी में कल यानी 28 अप्रैल को एक विशाल मशाल यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह मशाल यात्रा शाम 6 बजेे गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर तक चलेगी। जिसमें मुख्यमंत्री खुद शामिल होंगे व हजारों की संख्या में महिलाएं भी सड़क पर उतरेंगी। उन्होंने बताया कि मशाल यात्रा संसद में कांग्रेस के महिला आरक्षण पर विपरीत रेवैये को लेकर निकाली जा रही है, क्योंकि कांग्रेस के द्वारा महिलाओं के हितों में लाया जा रहा प्रस्ताव को पारित नहीं होने दिया गया, इसलिए कल सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मसाल यात्रा के माध्यम से कांग्रेस के खिलाफ विरोध करेंगी।
रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री भाजपा सरकार उत्तराखंड
