महिला आरक्षण को लेकर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस देशभर में पोस्टकार्ड कैंपेन चला रही है, जिसके माध्यम से महिला आरक्षण को लागू करने की मांग भाजपा सरकार से की जा रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने भी पोस्टकार्ड के माध्यम से महिला आरक्षण की मांग की। जनरल पोस्ट ऑफिस देहरादून में पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत महिला कांग्रेस की पदाधिकारीयो ने पोस्टकार्ड जिसमें लिखा था कि 33% महिला आरक्षण लागू किया जाए,,, को हाथ पर लेकर अपनी मांग को दोहराया और पोस्टकार्ड को पोस्ट बॉक्स में डाल प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित किया गया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार 3 दिन का विशेष सत्र लाकर परिसीमन के माध्यम से संविधान में बदलाव करना चाहती थी और भ्रम फैला रही है कि महिला आरक्षण विपक्ष के चलते लागू नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अगर वास्तव में महिला आरक्षण के पक्ष में है तो आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में इसे लागू करें,,, यही हमारी मांग है।
ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस
