बीते दिन भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान में कांग्रेस की पूर्व नेत्रियों मीना शर्मा व लक्ष्मी राणा को शामिल किया और इसके पीछे का कारण उन्होंने भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होना बताया। हालांकि कांग्रेस ने इसे पूरी तरह से नकारा है। कांग्रेस का कहना है कि जहां कांग्रेस में लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़कर सदस्य बन रहे हैं, वहीं भाजपा ED और सीबीआई का भय दिखाकर अपना कुनबा बढ़ा रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह ने कहा कि जिन नेत्रियों की बात बीजेपी कर रही है, उनमें से एक ने 2024 में कांग्रेस छोड़ दी थी और इसका कारण भाजपा की सीबीआई और ED की भय की नीति रही। उन्होंने कहा कि भाजपा से ज्यादा कांग्रेस में बीजेपी के नेता शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के दिल्ली में प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में हुए पूर्व सदस्यता अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, बीजेपी के पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हुए हैं और इस तरह की एक लंबी सूची है जो जल्द ही भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होंगे।
डॉ प्रतिमा सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता
