Oplus_131072
सुप्रीम कोर्ट के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके जरिए ऐसे अदालती मामले जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निस्तारण किया जा सकेगा, इस समाधान समारोह के जरिए किया जाएगा। डीएलएसए सचिव सीमा डुंगराकोटी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह समाधान समारोह 21 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के द्वारा ऐसे मामलों को अलग किया गया, इसके बाद विभिन्न राज्यों के माध्यम से इसे जिलों को भी भेजा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अबतक उत्तराखंड राज्य में सबसे अधिक देहरादून जिले के 128 मामले ऐसे पाए गए हैं, जिसमें 21,22 व 23 अगस्त को दोनों पक्षकारों को सहमति से मामलों को सुलझाया जा सकेगा। डीएलएसए सचिव ने आमजन से भी अपील की है कि वे पक्षकार जिनके मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और दोनों पक्षकार आपसी समझौते से समाधान निकालना चाहते हैं तो वह जरूर लोक अदालत के जरिए अपने मामलों का निस्तारण करने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
सीमा डुंगराकोटी, सचिव डीएलएसए देहरादून
