Oplus_131072
: देहरादून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अपराधियों की लगातार कमर तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच चेकिंग के दौरान एक कार में एक करोड़ से अधिक की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में कार सवार व्यक्तियों ने नगदी के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इसके बाद पुलिस टीम ने आयकर टीम को बुलाकर आगे की कार्रवाई करी। वहीं कार सवारों से पूछताछ जारी है। साथ ही कार को भी सीज कर दिया गया है।
स्वप्निल मुयाल, सीओ सिटी देहरादून
मामले को लेकर सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार चेकिंग की जा रही थी और इसी दौरान देहरादून के राजेंद्र नगर कौलागढ़ में एक महाराष्ट्र नंबर की संदिग्ध suv दिखाई दी। जिसपर पुलिस ने कार चालक से पूछताछ करी तो उसने अपना नाम गुजरात निवासी सतीश भाई बताया, जिसके साथ गुजरात निवासी ठाकुर जसवंत सिंह, गुजरात निवासी सचिन पटेल भी इस कार में मौजूद थे।
नहीं दिखा सके suv के दस्तावेज, सख्ती से उगले राज
जब पुलिस को संदेह हुआ तो उनसे वाहन के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे दस्तावेज नहीं दे पाए। जिसके बाद सख़्ती से पूछताछ की गई तो कार सवारों ने बताया कि कार में पीछे किसी पर एक खुफिया केबिन में काफी बड़ी मात्रा में नगदी रखी हुई है। इसके बाद खुफिया केबिन खोला गया तो बड़ी मात्रा में नकदी मिली। मौके पर आयकर टीम को बुलाया गया और नकदी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए लेकिन वे नहीं दिखा सके, मौके से करीब 1 करोड़ 55 लाख की नकदी मिली। जिसके बाद तीनों व्यक्तियों के बयान दर्ज कर लिए गए, पूछने पर कार चालक सतीश भाई ने बताया कि वह नकदी बनारस से लेकर आया है और यहां नकदी को कार सवार ठाकुर यशवंत को ही दिया जाना था। पुलिस ने suv MH 12XT 3245 को भी सीज कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
