Oplus_131072
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे का आज दूसरा दिन रहा। बीते दिन कोर कमेटी और मंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद आज विधायक, सांसदों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक ली और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को भी परखा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक के बिंदुओं को बताते हुए कहा कि ग्राम संपर्क के लिए सभी सांसदों, विधायकों को कहा गया है, प्रत्येक विधानसभा के 100 बुद्धि जीवियों की सूची बनाकर उनसे संपर्क साधने के भी निर्देश दिए गए हैं। सरकार और संगठन का समन्वय बना रहना चाहिए इसके भी निर्देश दिए हैं।जिन बूथों का सत्यापन नहीं हुआ है उन बूथों को सशक्त करने के लिए विधायक, मंडल संगठन को सुझाव दें। इसके साथ ही उत्तराखंड में भाजपा के 10 साल के दौरान हुए कार्यों को प्रत्येक विधायक एक पंपलेट छपाए, जिसके माध्यम से जनता को भाजपा के 10 वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्यों से अवगत करवाया जा सके।
