Oplus_131072
उत्तराखंड में उमस भरी गर्मी से अब राहत मिलने वाली है, मानसून की दस्तक के साथ ही राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी जिलों में भी झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है, देहरादून में भी आज अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश से तापमान में भी कुछ गिरावट आई। वहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ सीएस तोमर ने आने वाले दिनों के लिए प्रदेशभर में हल्की मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश की भी संभावना जताई है। ऑ
रेंज अलर्ट जारी, 1,2 जुलाई के लिए
मौसम विभाग के अनुसार आज 30 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी नैनीताल चंपावत पिथौरागढ़ उधम सिंह नगर जिलों के लिए कहीं कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल 1 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ व उधम सिंह नगर जिलों के लिए कहीं कहीं पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके लिए मौसम का येलो अलर्ट जारी है। इसके अलावा 2 जुलाई को भी प्रदेश के पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जिसमें देहरादून, टिहरी , पौड़ी, नैनीताल व बागेश्वर जिलों में बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों के लिए कहीं कहीं पर भारी वर्षा की संभावना जताई, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। क्योंकि प्रदेश में चारधाम यात्रा भी चल रही है तो ऐसे में बदलते मौसम का प्रभाव चारधाम यात्रा वाले जिलों में भी पड़ेगा। जिसको लेकर डॉ सीएस तोमर ने तीर्थयात्रियों समेत सभी को सचेत किया है कि जब मौसम खराब हो तो ऐसे समय में यात्रा को रोका जाय और उसके बाद ही यात्रा शुरू की जाय।
