Oplus_131072
कर्णप्रयाग में 16 जून को हुए विवाद और उसमें घायल लोगों और एक निहंग की घटना के बाद पुलिस ने अब दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस FIR दर्ज कर ली है। इसके साथ ही इस पूरी जांच को चमोली पुलिस से हटाकर हरिद्वार पुलिस के हवाले भी कर दिया गया है, जिससे जांच प्रभावित न हो। हालांकि अब इस पूरे विवाद की जांच पर c p i ने सवाल खड़े कर दिए हैं। भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने जांच स्थानांतरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर जो प्रकरण चमोली में हुआ है उसकी जांच हरिद्वार में केवल इसलिए करवाई जा रही है, जिससे जांच प्रभावित न हो और अगर ऐसा है तो चमोली और हरिद्वार के बीच में पौड़ी, रुद्रप्रयाग व अन्य जिले भी हैं आखिर उनको जांच क्यों नहीं दी गई? उन्होंने सरकार व प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या अब उत्तराखंड पुलिस को भी क्षेत्रवाद में बांटा जाएगा। उन्होंने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि आखिर प्रशासन और सरकार किस पैमाने के आधार पर इस नतीजे पर पहुंची कि चमोली पुलिस इस विवाद की निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती? उन्होंने पुलिस को क्षेत्रवाद की नज़र से देखने की प्रवृति को उत्तराखंड के लिए बेहद ही गंभीर बताया और इस तरह से मुकदमों को स्थानांतरित करने की घोर निंदा करते हुए इस तरह की प्रवृत्ति को उत्तराखंड के लिए एक बेहद ही खराब उदाहरण करार दिया ।
