हरिद्वार लक्सर के पथरी थाना क्षेत्र में दो साधुओं की मौत से सनसनी फैल गई है, दोनों हो साधु पत्थरेश्वर महादेव मंदिर के बताए गए हैं। पुलिस ने जब मंदिर के सेवादार से मिली लापता और हत्या की आशंका के चलते खोजबीन करी तो पास ही के जंगल से खोजबीन के दौरान मट्टी में दबे दोनों साधुओं का शव बरामद हो गया, हालांकि इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है और अब शवों के पोस्टमार्टम का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन हत्या की आशंका पत्थरेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी अखिल गिरी पर भी हो रही है क्योंकि वारदात के बाद ही वे फरार बताए गए हैं।
शेखर सुयाल, sp देहात
