उत्तराखंड में मानसून के चलते भारी बारिश प्रदेश भर के लगभग सभी जिलों में देखी जा रही है। जिससे दर्जनों सड़कें बंद हो रही हैं। हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा मार्गो में संवेदनशील स्थानों पर मलवा, पत्थर हटाने के लिए जेसीबी मशीन तैनात की गई है, जो मार्गो को सुचारू भी कर रही है। आपदा प्रबंधन सचिव ने इसको लेकर जानकारी भी दी है कि अब तक करीब 22 सौ सड़के बंद हुई हैं, जिसमें से 21 सौ से ज्यादा सड़कों को खोला जा चुका है। इसी बीच मसूरी और नैनीताल मार्ग भी बाधित हुआ था, लेकिन उसको भी जेसीबी मशीन द्वारा फिर से चालू कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि आगे भी लगातार आपदा प्रबंधन प्रदेश भर की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जहां भी सड़कें बंद होने की जानकारी आ रही हैं, वहां जेसीबी मशीनों के जरिए उन मार्गों को खोलने का कार्य किया जाएगा।
