
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मुश्किलें अब बढ़ने लगी हैं। महेंद्र भट्ट के खिलाफ कांग्रेस के नेता ने हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण मामले को लेकर FIR दर्ज कर दी है। इस जीरो FIR में महेंद्र भट्ट और अन्य लोगों को शामिल किया गया है और लिखा गया है कि हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में उनके बयान सार्वजनिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले हैं और अनुसूचित जाति का भी अपमान करते हैं। ऐसे में इस मामले पर जांच की जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए।
बंगलुरु कर्नाटक ने दर्ज हुई FIR
इस जीरो FIR को कांग्रेस के बेंगलुरु कर्नाटक में उपाध्यक्ष टी आर रमप्पा ने विधान सौदा बेंगलुरु के पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। उन्होंने FIR में भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम पता अंकित करने के साथ ही हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण मामले पर उनकी भूमिका, बयानों और सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों की जांच करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही महेंद्र भट्ट से संबंध लोगों की भी जांच की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में महेंद्र भट्ट के बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले हैं और अनुसूचित जाति का अपमान करने वाले हैं।
