दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज एमबीबीएस यूजी इंटर्न का प्रदर्शन रहा। दून अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग के नीचे बड़ी संख्या में इंटर्न बैठे रहे और अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन भी करते रहे। इंटर्न का कहना है कि हमसे 11 से 12 घंटे तक काम कराया जाता है। इमरजेंसी कॉल को करना होता है बावजूद इसके हमारा स्टाइपेंड 17 हजार रखा गया है जिसे 30 हजार किया जाए। इंटर्न ने उत्तर प्रदेश का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में भी स्टाइपेंड दोगुना कर दिया गया है तो ऐसे में हमारी मांगों को भी माना जाए। वहीं दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की प्राचार्य डॉ गीता जैन इंटर्न के बीच पहुंची और उन्हें जल्द ही मांगें पूरी होने का आश्वासन भी दिया। अब देखना होगा कि कब तक mbbs इंटर्न की बातों को माना जाता है, क्योंकि दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के करीब 160 इंटर्न UG के धरने पर जाने से स्वास्थ्य सेवाओं में भी निश्चित तौर पर असर पड़ रहा है। हालांकि प्राचार्य का कहना है कि पीजी इंटर्न से अब सेवाओं को लिया जा रहा है जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा जा सके।
