उत्तराखंड में चार धाम यात्रा मानसून के समय में कुछ धीमी जरुर पड़ी थी लेकिन अब फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। ऐसे में मानसून के कमजोर होने पर कल यानी 15 सितंबर से दूसरे चरण की हेली सेवा को भी संचालित किया जाएगा। इसको लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि क्योंकि मानसून अब थोड़ा कमजोर हो गया है ऐसे में यह हमें अनुकूल स्थिति लगी हेली सेवा के लिए इसलिए पहले चरण सितंबर माह की बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सितंबर माह की बुकिंग 8900 तक हुई है जो की श्रद्धालुओं का एक अच्छा रिस्पांस है जिससे यह पता चलता है कि लोगों में यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। साथ ही उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के लिए भी बुकिंग की जाएगी जिसे 22 सितंबर को बुक किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अगर आप 22 सितंबर को टिकट बुक करना चाहते हैं तो यह ऑफिशल वेबसाइट आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ही करें।
