उत्तराखंड, देहरादून:
उत्तरकाशी की पल पल की अपडेट से d khabar आपको रूबरू करवा रहा है, ताजा अपडेट में बादल फटने से आई आपदा के बाद जिला प्रशासन ने वीडियो के आधार पर हताहतों का आनुमानिक आंकलन किया है जिसमें 25-35 लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई है। साथ ही 25-30 होटल, दुकानें मलबे के सैलाब में बहने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी बादल फटने की घटना में हर्षिल हेलिपैड के आसपास के क्षेत्र में भी भारी तबाही हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य तत्काल आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और आईआरएस सिस्टम को सक्रिय किया।
