उत्तराखंड, उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के धराली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रकृति का ऐसा प्रकोप देखने को मिला जिससे रूह कांप उठी। बता दे की दोपहर करीब 1:45 के दरमियान धराली गांव पर प्रकृति का प्रकोप बरस पड़ा। खीर गंगा नदी पर ऊपरी इलाके में बादल फटने से खीरगंगा नदी में कीचड़ भारी मात्रा में गाड़ धराली गांव की ओर बढ़ा, कुछ ही सेकंड में धराली गांव पूरा मलवा की चपेट में आ गया। मलवा का वेग इतना अधिक था कि गांव को अपनी चपेट में लेता हुआ जंगल की और कुछ ही सेकंड में मलवा पहुंच गया। सूचना मिलते ही तत्काल प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ और हर्षिल से आर्मी भी मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कार्य जारी है। सूत्रों की माने तो दर्जनों की संख्या में लोग और घर इसकी चपेट में आए हैं। जिससे जान माल का भारी नुकसान बताया जा रहा है। इसके साथ ही आर्मी के mi और चिनूक हेलीकॉप्टर भी भेजे गए हैं।
