Oplus_131072
उत्तराखंड के पहाड़ों की यही खूबसूरती अब फिल्म निर्माताओं को भी खूब भाने लगी है। यही वजह है कि फिल्म निर्माता फिल्मों की शूटिंग की लोकेशन को लेकर उत्तराखंड को टॉप प्रायोरिटी पर रखते हैं।
उत्तराखंड,देहरादून : यूं तो उत्तराखंड देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है, देवभूमि यानी देवों की भूमि जहां कण कण में देवी देवताओं का वास है। लेकिन देवभूमि होने के साथ ही उत्तराखंड पर्यटन भूमि के नाम से भी जानी जाती है, हर साल लाखों पर्यटक पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की सैर करने आते हैं, क्योंकि पहाड़ों की आबोहवा और खूबसूरत झरने, सुंदर सरोवर और गंगा जैसी पवित्र नदी मन को भावविभोर कर लेती है।
फिल्म के ट्रेलर में दिखी उत्तराखंड की खूबसूरती
ऐसी ही एक फिल्म मन्नू क्या करेगा जल्द ही रिलीज होने वाली है, फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो चुका है। संजय त्रिपाठी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर दो सितारे नजर आने वाले हैं। जिसमें मन्नू का रोल किया है व्योम ने जबकि अदाकारा जिया की भूमिका निभाई है साची बिंद्रा ने, दोनों ही फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में नजर आएंगे।
12 सितंबर को होगी रिलीज
हालांकि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट 12 सितंबर को रखी गई है। जिस दिन फिल्म पर्दे पर उतरेगी।
UPES हैप्पीनेस डे की हुई शुरुआत, फिल्म भी इसी पर आधारित
उत्तराखंड की बात करें तो फिल्म के कुछ सीन उत्तराखंड में भी फिल्माए गए हैं, जिसमें आपको उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती की झलक भी देखने को मिलेगी। UPES के कुलपति डॉ राम शर्मा ने भी UPES में हैप्पीनेस डे की शुरुआत के मौके पर कहा कि हमारा उद्देश्य केवल स्टूडेंट्स को एकेडमिक शिक्षा देना नहीं है बल्कि उन्हें अपने पैशन को फॉलो करते हुए लाइफ में सक्सेस और हैप्पीनेस होना भी सिखाना है और इसी बात को फिल्म मन्नू क्या करेगा में भी दर्शाया गया है।
क्या बोले फिल्म के मुख्य किरदार देखिए,,,,
वही फिल्म पर बात करते हुए मुख्य किरदार की भूमिका निभा रहे मन्नू (व्योम) कहते हैं कि फिल्म रियल लाइफ से जुड़ी हुई है, जैसा कि अक्सर कॉलेज लाइफ में हम हमसूस किया करते हैं। साथ ही फिल्म में मुख्य अदाकारा कि भूमिका निभा रही जिया (साची बिंद्रा) बताती हैं कि इसमें कॉलेज कैंपस में इनोसेंट लव दिखाया गया है जो दर्शकों को खूब पसंद आएगा।
99% मूवी उत्तराखंड में फिल्माई गई
इसके साथ ही उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग का जिक्र करते हुए UPES के कुलपति डॉ राम शर्मा भी कहते हैं कि इस मूवी की सबसे अच्छी बात यह है कि करीब 99 % मूवी उत्तराखंड में फिल्माई गई है, जिसके जरिए उत्तराखंड की खूबसूरती की झलक भी मिलती है।

