Oplus_131072
उत्तराखंड, देहरादून: देहरादून में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ समय पूर्व पहलगाम हमले के बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देशवासियों को सिविल डिफेंस के दौरान सतर्क रहने के गुर सिखाए गए थे, लेकिन इस दौरान देहरादून में इमर्जेंसी सायरन की कमी महसूस की गई, जिसको लेकर अब 13 इमर्जेंसी सायरन देहरादून के विभिन्न थानाक्षेत्रों, कोतवाली, चौकियों में लगाए गए हैं, जिसका लोकार्पण आज मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
कहां कहां लगाए गए हैं सायरन
4 सायरन ऋषिकेश, प्रेमनगर, क्लेमेनटाउन और रायपुर में लगाए गए हैं, जिनकी आवाज 16 किमी दूर तक बताई गई है, वहीं शेष नौ सायरन की आवाज 8 किमी दूर तक की बताई गई है। इसलिए जब आज सायरन बजे तो घबराएं नहीं और अफवाहों से बचे रहें।
