Oplus_131072
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के जीएसटी नए स्लैब को लेकर आमजन व व्यापारियों से लगातार मिल उन्हें जागरूक कर रहे हैं। आज भी मुख्यमंत्री देहरादून में सहस्त्रधारा क्रॉसिंग बाजार में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बाजार में व्यापारियों से मिले और gst नए स्लैब को लेकर उनकी राय जानी साथ ही आमजन, ग्राहकों को नए स्लैब का लाभ भी देने की अपील करी।इस दौरान व्यापारी भी मुख्यमंत्री के जागरूकता अभियान से खुश नजर आए और मुख्यमंत्री की अपील को मानते हुए ग्राहकों को इसका लाभ देने का भी भरोसा दिलाया।
