Oplus_131072
उत्तराखंड : कांग्रेस में अचानक हुई हलचल जिसमें रामनगर से संजय नेगी की दिल्ली में जॉइनिंग न होना फिर हरीश रावत की नाराजगी और उपवास और फिर विधायक हरीश धामी का हरक रावत पर जवाबी हमला, साथ ही सामूहिक इस्तीफे की बात करने के बाद पहली बार प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस का बयान सामने आया है। अध्यक्ष ने पार्टी में हो रही गुटबाजी को सिरे से नकारते हुए कहा है कि पार्टी में सभी नेताओं से निवेदन किया जा चुका है कि इस प्रकार सार्वजनिक तौर से टिप्पणी न करें और पार्टी को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने प्रभारी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कहा कि सभी नेता प्रभारी के दौरे की तैयारी में लगे हुए है और हमारा प्रयास है कि दौरा सफल हो, वही उन्होंने पार्टी में सदस्यता को लेकर भी कहा कि कांग्रेस में सदस्यता लगातार चल रही है, लेकिन हमारा प्रयास यह भी है कि जो पार्टी के लिए अपने क्षेत्र में कार्य कर रहा है उसका भी ख्याल रखा जाए।
