Oplus_131072
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को अब ज्यादा समय नहीं रह गया है, ऐसे में कांग्रेस के शीर्ष नेता उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। बीते दिन कांग्रेस के संगठन महासचिव KC वेणुगोपाल भी उत्तराखंड पहुंचे। साथ ही आज उन्होंने पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार को भी पेपर लीक समेत कई मुद्दे उठाते हुए घेरा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस शीर्ष नेताओं के पेपर लीक पर पलटवार करते हुए कहा कि पेपर लीक तो कांग्रेस की ही सरकार में होता था। वहीं कांग्रेस नेताओं के उत्तराखंड आगमन पर तंज भी कसा। मुख्यमंत्री धामी ने इसे चुनावी दौरे से जोड़ते हुए कहा है कि अब क्योंकि चुनाव नजदीक हैं इसलिए कांग्रेस के नेता उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, अगर पहले आते तो कोई गंभीर बात होती। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आगे भी कई नेता उत्तराखंड पहुंचेंगे, जो कि सामान्य बात है। अब मुख्यमंत्री धामी के इस बयान को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा केवल चुनाव जीतने के लिए किए जाने वाले दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है।
