Oplus_131072
मानसून के सीजन के दौरान उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम को लेकर चेतावनी जारी हो चुकी है। अगले तीन दिनों के लिए उत्तराखंड में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ सीएस तोमर के अनुसार आज देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पौड़ी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य सभी जिले येलो अलर्ट पर रखे गए हैं। यही स्थिति कल यानी 28 जुलाई को देखने को मिलेगी, जहां प्रदेश भर के 8 जिलों जिसमें पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, चंपावत जिलों को छोड़कर सभी जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है, जबकि इन चार जिलों के लिए भी मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 जुलाई में भी उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली व बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। क्योंकि इस दौरान चार धाम यात्रा भी संचालित हो रही है तो यात्रियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की गई है, साथ ही मौसम की भी लगातार अपडेट लेते रहने की सलाह भी दी गई है।
