महंगे शौक को गलत तरीके से पूरा करना एक युवक को महंगा पड़ गया। राजधानी देहरादून से पूरा मामला सामने आया है। जहां राकेश डबराल नाम के व्यक्ति को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया गया है। मामले को लेकर एसपी ग्रामीण जया बलूनी ने बताया कि बीते कुछ समय से लगातार वाहनों के चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थी। इसी बीच जब चोरी करने वाले व्यक्ति की तलाश की गई तो सीसीटीवी कैमरा व अन्य माध्यम से पता चला की एक व्यक्ति द्वारा गाड़ियों का लॉक तोड़कर छुपाया जा रहा है। इसके बाद व्यक्ति राकेश डबराल को चोरी की बाइक समेत रायपुर स्थित पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से चोरी की 9 बाइक व दो स्कूटी बरामद हुई, जिसे आरोपित ने मालदेवता के जंगलों में छिपाया था और बेचने की फिराक में था। पूछताछ में पता चला कि राकेश डबराल हाल निवासी कनखल हरिद्वार मूल रूप से पौड़ी का रहने वाला है, जिसको महंगी चीजों का शौकीन था और अपने शौक पूरे करने के लिए ही वह चोरी करता रहा। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी तक राकेश अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई है। आगे पूछताछ में इसके सहयोगियों के भी होने की संभावना है, जिनकी आरोपित से पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की जा सकती है।
