आज यानि शुक्रवार को उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक बड़ा वाहन दुर्घटना हादसा देखने को मिला। जहां एक वाहन देवप्रयाग के पास कुंडाधार में अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ, पुलिस की मदद से गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से पांच लोगों को निकाला, हालांकि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके शवों को खाई से निकाल कर मुख्य मार्ग में लाया गया। Sp सर्वेश पंवार इस पूरे हादसे को लेकर बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिली। इसके बाद मौके पर टीम पहुंची, इसमें पांच शवों को निकाला गया जबकि एक अन्य घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद उसे हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि हादसे में के दौरान कार में करीब 6 से 7 लोग मौजूद रहे। जिसमें अब एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है। प्राथमिक दृष्टया यह हादसा वाहन पर नियंत्रण खोने जैसा लग रहा है, लेकिन बाद में इसकी विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के क्या वास्तविक कारण रहे इसका पता लग सकेगा।
