चमोली के पीपलकोटी में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त 2026 को हुए हादसे के बाद राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है। SDRF सहित अन्य एजेंसियां कठिन परिस्थितियों में भी टनल के अंदर युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
आज अभियान के दौरान झारखंड के खूंटी जिले निवासी लुकास टोपनो, 31 का शव टनल से निकाला गया। उन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे में अब तक 09 श्रमिकों की मौत हो चुकी है। वहीं 01 श्रमिक अभी भी लापता है। प्रशासन ने लापता की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। रेस्क्यू टीमें सघन तलाशी में जुटी हैं।
