उत्तराखंड में बीते दिनों भारी से बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी रहा। जिसके चलते देहरादून समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश भी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में बारिश की मात्रा को बताते हुए मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर सीएस तोमर ने बताया कि देहरादून और पौड़ी में 80 से 82 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं उन्होंने आज के लिए मौसम का देहरादून और बागेश्वर जनपद में ऑरेंज अलर्ट रखे जाने की जानकारी दी और कहा कि इन दो जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। साथ ही आने वाले 22 से 25 अगस्त तक प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश अनेक स्थानों पर देखने को मिलेगी और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि हालांकि बीते दिनों के अनुपात में आने वाले दिनों में बारिश की मात्रा कम ही रहने वाली है, बावजूद इसके कुछ पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रखा गया है।
