जंतर मंतर में प्रदर्शन के बाद बीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी अपने स्कूल बचाओ अभियान को देशभर में शुरू कर चुकी है। वहीं अब उत्तराखंड में भी इस अभियान को गति देने के लिए सीजेपी ने ऐलान कर दिया है। देहरादून में प्रेस वार्ता के माध्यम से सीजेपी के नॉर्थ जोन के कोऑर्डिनेटर श्रेष्ठ खेड़ा ने सीजेपी की ओर से सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। श्रेष्ठ खेड़ा ने कहा कि सरकार पहले तो जवाब दे कि उत्तराखंड में 826 स्कूल क्यों बंद हुए? इसके पीछे क्या कारण रहे? साथ ही स्कूलों में जो सुविधाओं का भी अभाव है, जैसे जर्जर भवन, शौचालय न होना, साथ ही शिक्षकों की कमी उसको लेकर सरकार एक व्यापक रोड मैप 10 दिन के अंदर बनाकर पेश करे। अगर ऐसा नहीं होता है तो 2 अक्टूबर गांधी जयंती के बाद सीजेपी उत्तराखंड में एक बड़ा आंदोलन करेगी और इसकी शुरुआत देहरादून से होगी। इस बड़े आंदोलन में जहां सीजेपी अपने अभियान के तहत उत्तराखंड के स्कूलों की हालत सुधारने की मांग रखेगी, वहीं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के भी इस्तीफे की मांग भी करेगी।
