दिल्ली में इंडिया अलाइंस के शीर्ष नेताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन का असर देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज इंडिया एयरलाइंस से जुड़े प्रदेश स्तर के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी पार्क से लेकर घंटाघर तक डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तक विरोध मार्च निकाला। इंडिया गठबंधन से जुड़े कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं के विरोध प्रदर्शन पर हुए बल प्रयोग की निंदा की। वहीं भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का भी आरोप लगाया।
डॉ प्रतिमा सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता
एलाइंस से जुड़े भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि इंडिया अलाइंस कई वर्षों से वोट चोरी की बात कर रहा था लेकिन अब खुद दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति खुलकर सामने आने से वोट चोरी की बात पक्की हो गई है।
इंद्रेश मैखुरी, राज्य सचिव भाकपा माले
वहीं CPI (M) के स्टेट सेक्रेटरी मेंबर लेखराज ने कहा कि भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इस आंदोलन को हम जिला स्तर और कस्बे तक ले जाएंगे। क्योंकि S I R प्रक्रिया में वोट चोरी की जा रही है इसलिए इसे भी रद्द करने की मांग हम करते हैं।
लेखराज, स्टेट सेक्रेटरी मेंबर CPI(M)
