सतर्कता विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन कोटद्वार के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता का लैंसडाउन (पौड़ी गढ़वाल) में होटल है। होटल की फायर NOC के लिए प्रभारी अधिकारी भूपेश त्यागी ने 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर सतर्कता विभाग ने गोपनीय जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके बाद आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 6,000 रुपये की उत्कोच धनराशि ग्रहण करते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
