Oplus_0
उत्तराखंड, देहरादून: अक्सर सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाले बिरजू मयाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने भ्रामक पोस्ट और अभद्रता फैलाने के आरोप में बिरजू मयाल को गिरफ्तार किया है। आरोप लगाया गया है कि बिरजू मयाल ने लोगों के साथ अभद्रता व अवैध वसूली, जान से मारने की धमकी, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसे अपराध किए हैं। पुलिस के अनुसार बिरजू मयाल पर पहले भी कई अपराधी मुकदमे दर्ज है और हाल ही में बिरजू मयाल के द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया, जिससे समाज में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस के द्वारा यह भी बताया गया जांच में पता लगाया जा रहा है कि बिरजू मयाल के पीछे क्या कोई संगठित गिरोह है, जिसकी आड़ लेकर वह इस तरह के गतिविधियां करता है।
इसमें राकेश नैनवाल की ओर से बिरजू मयाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी कि उन्हें बिरजू मयाल द्वारा गालियां दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा दिनेश मेहरा रामनगर ने भी बिरजू मयाल पर ₹10000 की मांग करने और पैसे ना देने पर गाली-गलौज को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की।
जिसके आधार पर मामला दर्ज कर रामपुर रोड हाईवे मंडी गेट के पास से बिरजू महल को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया।
