Oplus_131072
उत्तराखंड, देहरादून : राजधानी में आज उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार दी, गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। आपको बता दें कि मृतक हरियाणा का रहने वाला था, जिसपर धोखाधड़ी समेत अन्य मामले दर्ज थे। बीते दिन पुलिस से बचते हुए बदमाश हरिद्वार पहुंचा था, हालांकि उसका पीछा करते हुए हरियाणा पुलिस ने उसे घेरा और इस दौरान उसने दारोगा सुरेंद्र प्रकाश के गोली मार दी थी। जिससे वह घायल हो गए थे, जिसके बाद आज उसने देहरादून पहुंचकर लक्ष्मण चौक के नजदीक खुद को गोली मार दी। Ssp देहरादून ने इसको लेकर बताया कि देहरादून लक्ष्मण चौक के नजदीक उसके होने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर देहरादून, हरिद्वार और हरियाणा पुलिस ने घेराव कर उसको आत्मसमर्पण को कहा लेकिन बदमाश ने खुद को गोली मार दी।
बाइट : अजय सिंह, एसएसपी देहरादून
