उत्तराखंड,देहरादून
मुख्यमंत्री के निर्देश का हो रहा असर
सरकार के प्रथम रिस्पांडर के रूप में जिले के सबसे दुर्गम आपदाग्रस्त क्षेत्र फुलेत पहुंचे डीएम देहरादून
अभी तक प्रशासन द्वारा हेली सेवा के माध्यम से पहुंचाई जा रही थी राशन रसद;
जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी छमरौली पहुंचे
दुर्गम रास्तों तथा छमरोली से लगभग 12 किमी पैदल रूट से पहुंचे
प्रशासनिक अमले संग फुलेत पहुंचे डीएम देहरादून
हेली सेवा का विकल्प छोड़ प्रशासक ने चुना दुर्गम एवं पैदल रूट
पैदल रूट नाप डीएम ले रहे हैं आपदा से हुई छति का जायजा
डीएम देहरादून ने जनमानस की सुनी समस्याएं
अधिकारियों को जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश
ग्राउंड जीरो पर प्रशासनिक अमले संग डटे हैं डीएम सविन बंसल
पुलिया, पुल, सड़क पगडंडी सब धुल गई आपदा में
गाढ; गदेरे; ढौंड; ढंगार पार कर डीएम पहुंचे आपदा प्रभावित परिवारों के पास
हर संभव सहायता का दिलाया भरोसा;
