Oplus_131072
: हाल ही में हुई कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण निर्णय तो लिए गए लेकिन उपनल कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांग समान कार्य समान वेतन पर कैबिनेट के निर्णय ने उपनलकर्मीयो के चेहरे पर खुशी ला दी। इसी खुशी को जाहिर करते हुए उपनल कर्मी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मिले और कैबिनेट के निर्णय के लिए आभार जताया। आपको बता दें कि पूर्व में 12 वर्ष पूर्ण करने वाले उपनल कर्मियों के लिए यह व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब इसमें 10 वर्ष पूरे करने वाले उपनल कर्मी भी आ सकेंगे। जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री व उपनल कर्मियों के लिए बनी उप समिति के अध्यक्ष रहे सुबोध उनियाल ने कहा कि लंबे समय से उपनल कर्मियों की मांगों पर विचार किया जा रहा था और इसी के लिए उप समिति भी बनाई गई और आखिर में कैबिनेट ने उपनल कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 10 वर्ष पूरे करने वाले उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन दिए जाने का निर्णय तो लिया ही है आगे अन्य उपनल कर्मियों के लिए भी चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री
