Oplus_131072

विकासनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां हरबर्टपुर में सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवती की लाश मिली। सूचना मिलने पर co विकासनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां मृतक युवती के शव को देखने पर पता चला कि उसके सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। जिसके बाद मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए, घटना की गंभीरता को देखते हुए ssp देहरादून भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली। जिसपर मालूम हुआ कि मृतक युवती मनीषा अपने ताऊ के लड़के सुरेंद्र (भाई) के साथ उसकी बाइक पर गई थी। जिसके बाद वापस नहीं लौटी। वहीं पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । छानबीन के दौरान पुलिस को वारदात में इस्तेमाल की गई दरांती व सुरेंद्र की मोटरसाइकल भी मिली जिसे कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही पुलिस फरार सुरेंद्र की तलाश में भी जुट गई है।
