Oplus_131072
13 मार्च को प्रेम नगर क्षेत्र में बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिलने से हडकंप मच गया था, इसके बाद से पुलिस लगातार मामले में अभियुक्त की तलाश करती रही। जिसमें पुलिस को अब कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने रंजीत शर्मा नाम के अभियुक्त को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जो खुद मृतका रूपा का पति था और दोनों बिहार के रहने वाले हैं। अब पुलिस रंजीत को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पूछताछ में मालूम हुआ कि रंजीत शर्मा की मृतका रूपा से शादी हुई थी, हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग रहने लगे साथ ही रुपा ने किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली थी और रंजीत शर्मा ने भी सुशीला नाम की महिला से शादी कर ली थी। करीब साल भर पहले रूपा अपने दूसरे पति को छोड़कर 11 माह की बच्ची के साथ रंजीत के पास आई और प्रेम नगर क्षेत्र में मजदूरी का काम कर रहे रंजीत शर्मा के साथ रहने लगी। इसी दौरान रंजीत शर्मा की पूर्व पत्नी व मृतका रूपा ने रंजीत शर्मा पर साथ रहने का और रंजीत की दूसरी पत्नी सुशीला से दूरी बनाने को लेकर दबाव बनाया। इसी दौरान दोनों में कहा सुनी हुई और रंजीत ने रूपा का गला दबाकर हत्या कर दी, हत्या के बाद रंजीत ने कॉसवाली कोठरी में नवनिर्मित मकान जहां वह मजदूरी कर रहा था महिला के शव को एक कमरे में रख दिया। करीब चार दिन तक शव वही पड़ा रहा। जिसके बाद 8 मार्च को रंजीत ने अपने ठेकेदार से बाइक व कुछ पैसे लेकर शव को बाला सुंदरी मंदिर के पास थैले में भरकर फेंक दिया। हालांकि इस मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी जिसके चलते एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए का जबकि आईजी की ओर से 5 हजार का इनाम दिया गया।
