Oplus_131072
: आगामी 19 अप्रैल से उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, एक ओर जहां सरकार तैयारियों का दावा कर रही है वहीं चारों धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने भाजपा सरकार पर बद्रीनाथ क्षेत्र में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों में घोर लापरवाही का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत जो कार्य किया जा रहा है वो प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के साथ ही पीएमओ की सीधी निगरानी में होने के बावजूद अभी तक सारे काम अधूरे हैं। साथ ही उन्होंने श्री नारायण मंदिर की ओर जाने वाले पथ जिससे श्रद्धालु होकर गुजरते हैं को लेकर भी कहा कि उसका कार्य भी अभी तक अटका हुआ है और यहां केवल अस्थाई व्यवस्था ही की गई है, जिससे श्रद्धाओं को असुविधा होगी। विधायक ने अलकनंदा नदी के मार्ग को तीन मीटर छोटा करने और वहां मार्ग बनाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे ब्रह्मकपाल ओर तप्तकुंड खतरे की जद में आ गया है। विधायक ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार केवल चारधाम यात्रा की तैयारियों का दावा कर रही है जबकि धरातल पर हकीकत कुछ ओर ही है।
