Oplus_131072
हाल ही में दून मेडिकल कॉलेज में सीनियर्स द्वारा जूनियर स्टूडेंट की रैंकिंग का मामला सामने आया था, समाचार पत्रों के अनुसार इसमें जूनियर छात्र की सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग की गई थी, जिसमें मारपीट के साथ ही दाढ़ी, बाल कटवाने तक की बात का जिक्र किया गया था। हालांकि इस पूरे मामले पर अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मामले का संज्ञान लिया है और इस पूरे प्रकरण की जांच को लेकर एक कमेटी का भी गठन कर दिया गया है।
डॉ गीता जैन : अज्ञात के द्वारा की गई शिकायत
रैगिंग प्रकरण को लेकर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर गीता जैन ने प्रबंधन का पक्ष रखते हुए कहा कि एक शिकायत प्राप्त हुई है जो की किसी अज्ञात के द्वारा दी गई है, जिसमें कॉलेज फैकल्टी व सीनियर स्टूडेंट के लिए कहा गया है कि उन्हें निर्देशित किया जाए कि वह छात्रों की वेशभूषा पर कमेंट न करें, इस पर संज्ञान लेते हुए हमने पाया कि यह कॉलेज डिसिप्लिन का मामला लग रहा है हालांकि इसकी जांच को लेकर हमने कमेटी गठित कर दी है।
सांप्रदायिक रंग देना गलत, कॉलेज को बदनाम करने की साजिश की आशंका
वहीं उन्होंने कुछ समाचार पत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके द्वारा इस पूरे प्रकरण को कम्युनल एंगल दिया गया है जो की ठीक नहीं है। आगे उन्होंने बताया कि कमेटी इस पूरे प्रकरण की जांच करेगी और जल्द ही इसकी रिपोर्ट कॉलेज प्रबंधन को सौंपेगी। कॉलेज प्रबंधन द्वारा यह भी शंका जाहिर की गई कि यह एक सुनियोजित तरीके से किन्ही शरारती तत्वों द्वारा किया गया हो सकता है, क्योंकि इस प्रकार के रैगिंग की शिकायत किए जाने पर शिकायत कर्ता का नाम, कौन से सेमेस्टर का छात्र है और किन सीनियर के द्वारा रैगिंग की गई है ये जानकारी बताई जाती है, जबकि इस शिकायती पत्र में ऐसी कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। फिर भी मामले को लेकर कमिटी गठित कर दी गई है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सभी बातें स्पष्ट हो सकेंगी।
डॉ गीता जैन, प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज
