Oplus_131072
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में मौसम उमस भरी गर्मी का बना हुआ है, हालांकि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बारिश देखी जा रही है। वहीं मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर सीएस तोमर ने जुलाई महीने में हुई बारिश को लेकर बताया कि इसमें 23% की बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि पूरे सीजन की बात करें तो वह माइनस 7% जो की सामान्य के आसपास कही जाती है बारिश देखने को मिली है। वहीं डॉक्टर तोमर की तो मानें तो आने वाले दो दिनों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में हल्की मध्यम बारिश जबकि अन्य जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 16 जुलाई के बाद से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां कुमाऊं के जनपदों में हल्की मध्यम बारिश देखी जा सकती है वहीं 17 जुलाई को प्रदेश भर में अनेक स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है जो करीब 20 जुलाई तक रहने की संभावना है, जिसको लेकर फिलहाल येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
