आज सुबह करीब 11:00 बजे नेहरू कॉलोनी थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग लगातार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और सुमित पाल की मौत पर न्याय की मांग करते हुए नजर आए। परिजनों का कहना है कि करीब 9 जुलाई को उन्होंने नेहरू कॉलोनी थाने में सुमित पाल की गुमशुदगी की शिकायत लिखवाई थी, लेकिन पुलिस की हीलाहवाली के चलते बीते दिन उसका शव मसूरी के पास हाथी पांव क्षेत्र में खाई से बरामद हुआ। परिजनों ने यह भी संदेह जताया है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसकी हत्या कर दी गई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। वहीं पूरे मामले पर सीओ डालनवाला नितिन लोहानी ने कहा कि करीब 8 जुलाई को सुमित पाल नाम के व्यक्ति की गुमशुदगी हुई थी। इसके बाद पुलिस टीमें लगाई गई थी और कई जगहों के सीसीटीवी खंगाले गए, जिसके बाद अब उनका शव बरामद हुआ है और क्योंकि फॉरेंसिक टीम भी भेजी गई थी साथ ही पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह पता चल सकेगी।
नितिन लोहानी, सीओ डालनवाला
