उत्तराखंड में भी मानसून अपना असर दिखा रहा है। लगातार हल्की मध्यम से लेकर बारी बारिश के भी दौर देखे जा रहे हैं। जिसको लेकर मौसम विभाग भी लगातार पूर्वानुमान जारी कर रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ सीएस तोमर ने बताया कि बीते जुलाई माह में बारिश सामान्य से 9% अधिक रही है जबकि सीजन में माइनस 5% रही है जो सामान्य के आसपास ही मानी जाती है। वहीं आज के लिए देहरादून व बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक यानि 6 अगस्त तक उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों में हल्की मध्यम बारिश जबकि उसके अगले तीन दिनों में अनेक स्थानों में हल्की मध्यम बारिश के दौर देखे जा सकते हैं। साथ ही इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं कहीं पर भारी बारिश भी देखी जा सकती है जिसके लिए येलो अलर्ट रखा गया है।
