IG गढ़वाल ने आज कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और कानून व्यवस्था के साथ ही कांवड़ियों के लिए सुविधाओं की भी जानकारी दी। IG गढ़वाल राजीव स्वरूप ने अबतक उत्तराखंड में पहुचे कावड़ियों की संख्या बताते हुए कहा कि अबतक 76 लाख 85 हजार कांवड़िए आ चुके हैं। साथ ही 5 लाख 75 हजार कांवड़िए नीलकंठ महादेव में दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ को लेकर पहले ही जिला, राज्य स्तर व पड़ोसी राज्यों से भी समन्वय बनाकर बैठकें हो चुकी हैं। 10 हजार फोर्स को भी विभिन्न जनपदों से समन्वय बनाकर डिप्लॉय किया गया है। साथ ही कांवड़ के दौरान हरिद्वार मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन, सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियों की भी तैनादी की गई हैं। QR कोड की व्यवस्था भी कांवड़ यात्रियों के लिए की गई है, जिससे कांवड़ यात्री अपने रूट, वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था को देख सकें। IG गढ़वाल ने विभिन्न राज्यों से आने वाले कांवड़ यात्रियों को अपने पुराने रूट से ही आने का अनुरोध किया है, उन्होंने कहा कि हाल ही में बने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का उपयोग न करें क्योंकि ये फैसला उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत ही लिया गया है।
