
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक को लेकर मीडिया को बताया कि समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समय समय पर होती रहती है और इसमें जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक L1, L 2 व इसी तरह से इसके स्तर होते हैं, इसके अनुसार शिकायतों की समीक्षा होती है। आज भी सिंचाई, पेयजल समेत कई विभागों की समीक्षा की गई अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समस्या का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान हो, साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतकर्ताओं से उन्होंने खुद बात करी और फीडबैक जाना। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां जिलाधिकारी हर सोमवार को जिला स्तर पर समस्याओं को समाधान करें, वही यह भी प्रयास होना चाहिए कि शिकायतों का निस्तारण समय पर हो। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शिकायतें पहले के मुकाबले अब उनका ज्यादा निस्तारण किया जा रहा है और शिकायतों की संख्या भी घटी है जो एक स्वस्थ व्यवस्था का प्रतीक है।
