उत्तराखंड में भारी-बारिश अब लोगों की मौत का कारण बनती जा रही है। हाल की घटना पौड़ी जिले से सामने आई है, जहां पर लगातार होती बारिश और मलवे ने एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। लैंसडाउन थाना क्षेत्र के मेहर गांव में मलवा आने से एक मकान भरभराकर गिर गया। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त मकान में तीन लोगों के फंसे होने की सूचना थी। उसपर रेस्क्यू टीमों ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इसी दौरान मलवा हटाते वक्त 2 वर्षीय मासूम रुद्राक्ष का शव बरामद हुआ। वहीं मलबे में 46 वर्षीय धीरेंद्र सिंह, 70 वर्षीय मथुरा देवी के होने की सूचना के साथ ही रेस्क्यू अभियान को और तेज कर दिया गया है।
सतपुली में मकान की छत गिरी, महिला घायल,,,,
वहीं पौड़ी जिले के सतपुली तहसील के बैर गांव में भी भारी बारिश के चलते एक हादसा सामने आया है। जहां पर 60 वर्षीय सुशीला देवी किचन में खाना बनाते वक्त हादसे का शिकार हुई। जिसमें बताया गया कि अचानक किचन की छत गिर गई और महिला नीचे दब गई और घायल हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने तत्काल महिला को बाहर निकालकर घायल अवस्था में हंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।
